मुंगेर, फरवरी 17 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के तहत सोमवार को मॉडल अस्पताल के ओपीडी भवन में एएनसी जांच शिविर लगाया गया। शिविर में गर्भवतियों की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गई। परिवार नियोजन परामर्शी योगेश कुमार ने बताया कि कुल 68 गर्भवतियों की जांच डॉ. गुलनाज ने की, जिसमें बीपी, शुगर, वजन, हाइट सहित अन्य परीक्षण शामिल रहे। जांच के दौरान 3 गर्भवती हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पाई गईं। सभी की दोबारा जांच कर विशेष चिकित्सीय सलाह दी गई तथा संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता को लगातार निगरानी का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह 9, 15 और 21 तारीख को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित एएनसी शिविर आयोजित किए जाते हैं। आगामी शिविर में हाई रिस्क गर्भवतियों की पुन: जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.