मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल स्थित मॉडल अस्पताल के सर्वर की सुस्ती खत्म नहीं हो रही है। सोमवार को फिर इंटरनेट की धीमी रफ्तार से मरीजों के ऑनलाइन इलाज में परेशानी हुई। सोमवार होने के कारण मरीजों की लंबी कतार लगी थी। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भी इंटरनेट की धीमी रफ्तार से मरीजों का पर्चा नहीं कट पा रहा था। मॉडल अस्पताल की ओपीडी और रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह आठ बजे से ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। कतार में खड़े-खड़े कई मरीज थककर जमीन पर बैठ गये थे। इनमें महिलाएं और बुजुर्ग शामिल थे। डॉक्टरों ने बताया कि सुबह से लेकर 11.30 तक इंटरनेट स्लो चला था। इस कारण मरीजों के इलाज में दिक्कत हो रही थी। इंटरनेट की धीमी रफ्तार के कारण एक मरीज को देखने में लगभग दस मिनट का समय लग रहा था, इससे ओपीडी के बाहर भी मरीजों की कतार बढ़ रही थी। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.