मुंगेर, जनवरी 3 -- मुंगेर, निज संवाददाता। अत्याधुनिक 32 करोड़ की लागत से बने मॉडल अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का दावा स्वास्थ्य विभाग करता है। परंतु हकीकत इससे बिल्कुल इतर है। मॉडल अस्पताल में गंभीर बीमार मरीजों के इलाज के लिए 08 बेड का आईसीयू वार्ड बनाया गया है। जहां हार्ट अटैक, लकवा, बे्रन हेम्ब्रेज, किडनी जैसे मरीजों को एडमिट कर उपचार किया जाता है। परंतु वेन्टीलेटर नहीं रहने के कारण आईसीयू वार्ड में गंभीर बीमार मरीजों को वेन्टीलेटर की सुविधा नहीं मिल पा रही है। पिकू वार्ड में 3 वेन्टीलेटर मशीन लगी है परंतु वेन्टीलेटर मशीन का संचालन करने वाले दक्ष तकनीशियन या एनेस्थेटिक चिकित्सक के अभाव में पिकू वार्ड में गंभीर बीमार बच्चों को भी वेन्टीलेटर का लाभ नहीं मिल पाता है। पिछले अगस्त माह में राहुल गांधी के मुंगेर द...