गोंडा, दिसम्बर 24 -- मनकापुर, संवाददाता। एसडीएस पब्लिक स्कूल पचपुती जगतापुर में विज्ञान प्रदर्शनी व फूड कार्निवाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु प्रताप मिश्र और विशिष्ट अतिथि संजय गुप्ता व विनय तिवारी एडवोकेट रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि भानु प्रताप मिश्र ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शित विज्ञान व गणित से संबंधित मॉडलों का अवलोकन किया। सभी अतिथियों व विद्यालय परिवार के लोगों ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों की जमकर प्रशंसा की। विद्यालय में आए विशिष्ट अतिथि प्रवीन पान्डेय, सुरेन्द्र प्रताप सिंह का स्वागत भी विद्यालय परिवार ने किया। विद्यालय के प्रबंधक सीपी सिंह ने कहा कि यह ऐसा आयोजन है जहां छात्र, शोधकर्ता और उत्साही लोग व...