अलीगढ़, जनवरी 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नुमाइश में सोमवार को कृष्णांजलि नाट्यशाला मंच पर डायनेमिक फैशन स्टूडियो की ओर से द ग्लैम अप फैशन का आयोजन किया गया, जिसमें युवतियों व युवाओं ने अपने हुनर का रैंप पर जलवा बिखेरा। वेस्टर्न ड्रेस से लेकर भारतीय परिधानों को पहन कर युवतियों ने रैंप पर कैटवाक किया। नुमाइश में हर साल डायनेमिक फैशन स्टूडियो की ओर मॉडलिंग का कार्यक्रम किया जाता है। बीते वर्षों से निरंतर फैशन स्टूडियो इस मंच पर अलीगढ़ की प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें एक नई पहचान देने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में फैशन शो, नृत्य और गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनकी शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डायनेमिक फैशन स्टूडियो के ऑर्गनाइजर यशस्वनी राज सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.