बिजनौर, दिसम्बर 17 -- वालिया ग्लोबल एकेडमी में गणित प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने गणित संबंधी मॉडल, चार्ट और प्रोजक्ट की प्रदर्शनी लगाई। छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सराहा। वालिया ग्लोबल एकेडमी में गणित प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया जिसका उद्‌घाटन विद्‌यालय के प्रबन्धक समीति के सदस्य कमल कांत वालिया, इंदु वालिया, रमाकांत वालिया, रुचिका वालिया ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में ज्यामिती, बीजगणित, सांख्यिकी, संख्या पद्धति तथा गणित के दैनिक जीवन में उपयोग, गणितीय खेल, पहेलियां वि आयामी आकृतियां और प्रायकिता सममिति एवं मापन जैसे विषयों पर आधारित मॉडल विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उनकी प्रतिभा को सराहा। प्रधानाचार्या अनीता सिवाच व प्रवन्ध समीति के सभी सदस्यों ने प्रशंसा करते हुए...