रुद्रपुर, जनवरी 3 -- खटीमा। मॉडर्न यूटोपियन सोसायटी के 16 वर्ष पूर्ण होने पर एक शाम गजल संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान मॉडर्न यूटोपियन सोसायटी के द्वारा क्षेत्र में कराए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। यूटोपियन सोसायटी ने इन 16 वर्षों में क्षेत्र में स्कूली बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसके अलावा स्पेलिंग बी, आर्ट प्रतियोगिता, जीके सहित एग्जाम के नजदीक होने पर उनके लिए काउंसलिंग कर उन्हें नई दिशा प्रदान की। संस्था अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर जोशी और सचिव पूरन बिष्ट ने संस्था के आगे के कार्यक्रम को और भी जोश खरोश के साथ किए जाने के लिए अपना वादा किया। संस्था के 16 वर्ष पूर्ण होने पर एक शाम गजल संध्या और संगीत से सराबोर कार्यक्रम ने लोगों का मन मोह लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...