कोडरमा, दिसम्बर 6 -- कोडरमा। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा पहली से पाँचवी तक के छात्रों के बीच ठंड के मौसम में उपयोग होने वाली वस्तुओं पर आधारित शो एंड टेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय प्राचार्य गुरुचरण वर्मा एवं निदेशक संगीता शर्मा ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ छात्रों में छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं। सभी विजेता छात्रों को बधाई दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...