बुलंदशहर, फरवरी 9 -- बोर्ड परीक्षाओं के समीप आते ही विद्यार्थियों में बढ़ते मानसिक तनाव को कम करने के उद्देश्य से स्थानीय मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 4 से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा के तनाव को दूर करने हेतु दिए गए प्रेरणादायक सुझाव रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और माता-पिता के साथ खुले संवाद जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की बारीकियों से अवगत कराया। छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए प्रधानमंत्री के सुझावों को अपनी उत्तर-पुस्तिकाओं में लिपिबद्ध कर प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रबंधकगण डॉ. सुधीर अग्रवाल, डॉ. सुरेशचंद्र ग...