बुलंदशहर, दिसम्बर 12 -- मॉडर्न पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस खेल दिवस नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्पोर्ट्स डे हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुधीर अग्रवाल, डॉ. सुरेशचंद्र गर्ग, राजेश गर्ग एवं प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रतियोगिता में आज़ाद हाउस, बॉस हाउस, भगत हाउस और पटेल हाउस के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने दौड़, रिले रेस, हर्डल रेस, लेमन रेस, ऑक्टोपस रेस, कलेक्ट द बॉल, बॉल बैलेंस और सैक रेस में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ मस्तिष्क स्वस्थ शरीर में ही निवास करता है। अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। दौड़ प्...