कोडरमा, जनवरी 13 -- कोडरमा। राष्ट्रीय युवा दिवस पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गुरुचरण वर्मा सहित सभी शिक्षकों ने भाग लिया। वहीं विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस देश के युवाओं को समर्पित है, जो राष्ट्र के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की नींव रखते हैं। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद वेदांत के महान ज्ञाता थे और बचपन से ही अध्यात्म में उनकी विशेष रुचि थी। अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस से प्रेरित होकर उन्होंने सांसारिक मोह-माया त्यागकर संन्यास का मार्ग अपनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.