कोडरमा, अप्रैल 26 -- कोडरमा संवाददाता। मॉडर्न पब्लिक स्कूल,झुमरी तिलैया के मॉडर्न किड्स पैराडाइस के छात्रों के लिए सत्र 2024-25 के प्ले ग्रुप से केजी टू तक के शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल निदेशिका संगीता शर्मा और प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने छात्रों को सम्मानित किया। शुरुआत निदेशिका संगीता शर्मा, प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार,विशिष्ट अतिथि भावना सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा की प्रारंभिक शिक्षा किसी भी बच्चे के जीवन की नींव होती है और इन बच्चो ने इस नींव को मजबूती से रखने में सराहनीय कार्य किया है। प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने छात्रों की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम प्रेरणादायक यात्रा की शुरुवात है और इससे छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.