कोडरमा, नवम्बर 13 -- कोडरमा। सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को मॉडर्न पब्लिक स्कूल में झारखंडी लोकगीत और पारंपरिक लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। विद्यालय की निर्देशिका संगीता शर्मा ने भी अपने संबोधन में कहा कि "झारखंड की संस्कृति, अस्मिता और धरोहर हमारी पहचान हैं। छात्रों की प्रस्तुति से प्रभावित होकर विद्यालय के प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने कहा कि "सपनों सा हमारा झारखंड वास्तव में अद्वितीय है। हमें इसके प्राकृतिक सौंदर्य और खनिज संपदा के संरक्षण के प्रति सजग रहना चाहिए।" उन्होंने छात्रों को बधाई देते हुए राज्य की सांस्कृतिक पहचान को संजोने की प्रेरणा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.