अमरोहा, जनवरी 10 -- अमरोहा। जोया स्थित द आर्यंस क्रिकेट अकादमी में चल रहे जसवंत सिंह (साहब) अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार का मैच एसएम धोनी अकादमी मुरादाबाद व मॉडर्न पब्लिक स्कूल मुरादाबाद के बीच खेला गया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 268 रन का स्कोर रखा। शिवा ठाकुर ने 107 रन की तूफानी पारी खेली जबकि सैय्यद फैज अली ने 45 रन का योगदान दिया। एसएम धोनी क्रिकेट अकादमी की ओर से गर्व राजपूत और जीतू ने एक-एक विकेट लिया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल मुरादाबाद ने इस मैच में एसएम धोनी क्रिकेट अकादमी को 175 रन से शिकस्त दी। सिर्फ सहित ने 20 और विराट राज गौतम ने 14 रन बनाकर पिच पर थोड़ा बहुत संघर्ष किया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल मुरादाबाद की ओर से आयान ने चार व विश्वदीप ने दो विक...