बेगुसराय, फरवरी 14 -- बेगूसराय। सोशल साइंस विषय की समझ को बेहतर करने के लिए शनिवार को भारद्वाज गुरुकुल पनहास में मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। क्लास छह से नौ तक के बच्चों ने संसद के हर पहलू को समझा। बजट सेशन को दिखाया गया। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,स्पीकर समेत विभिन्न मंत्रियों के कार्य को रोल प्ले के माध्यम से दिखाया गया। विपक्ष ने सत्ता पक्ष से कई सवाल किये। लोकतांत्रिक प्रक्रिया, कानून निर्माण, वाद विवाद, संसदीय कार्यवाही का प्रत्यक्ष अनुभव बच्चों को हुआ। प्रश्न काल, विधेयक और बहस का हिस्सा बन बच्चों ने बेंच बजाकर विषय को रोचक बना दिया। डॉ. भगवान प्रसाद सिन्हा ने किताब एवं लोकतंत्र की महत्ता की जानकारी दी। उन्होंने मोबाइल फोन से इतर किताब पढ़ने की आदत पर बल दिया। भिन्न भिन्न विचार के लेखकों को पढ़ने से ज्ञान की वृद्धि होती है और ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.