मधुबनी, फरवरी 23 -- मधुबनी। भुकंप से बचाव के लिए जिले में आगामी 26 फरवरी को आयोजित मॉकड्रिल को सफल बनाने को लेकर एडीएम आपदा संतोष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभा कक्ष में स्टेक होल्डर के साथ समीक्षा बैठक हुई । बैठक में मॉक ड्रिल के दिन जिला आपातकालीन संचालन केंद्र की भूमिका, आवश्यक संसाधन जुटाना,सभी स्टेक होल्डर के बीच समन्वय स्थापित करना,राहत केंद्र,आपदा मित्र एवं होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति,संसाधन मानचित्र,मॉक अभ्यास के दौरान संचार व्यवस्था,लाइव स्ट्रीमिंग एवं मॉक अभ्यास का व्यापक प्रचार प्रसार आदि बिंदुओं पर व्यापक चर्चा हुई। अपर समाहर्ता ने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को आयोजित होने वाले व्यापक मॉक अभ्यास के लिए छह स्थलों सदर अस्पताल मधुबनी,राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी,सिटी कार्...