औरंगाबाद, दिसम्बर 5 -- अग्निशमालय दाउदनगर द्वारा ओबरा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। टीम ने अलग-अलग पंचायतों एवं वार्डों में पहुंचकर आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव तकनीक और आवश्यक सावधानियों का प्रदर्शन किया। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पम्पलेट भी वितरित किए गए। मॉक ड्रिल सरसौली पंचायत के वार्ड संख्या 9 और 10 में आयोजित हुआ, जहां किसानों को आग से बचाव और प्राथमिक उपायों की जानकारी दी गई। इसके अलावा कई जगहों पर लोगों को जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...