बांदा, जनवरी 16 -- बांदा। संवाददाता आपदा प्रबंध प्रकोष्ठ (वन अग्नि) पर्यावरण वन के अंतर्गत आने वाले वन क्षेत्रों को हाइब्रिड मोड में सदर तहसील के ग्राम-दुरेडी में माक ड्रिल किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद कुमार, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी ने प्रतिभाग किया। अधिकारियों, फील्ड कर्मचारियों को वन अग्नि रोकथाम के व स्वयं के बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। उपस्थित ग्रामीणों को वन अग्नि की रोकथाम में सहयोग के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि यदि कहीं आग संबंधी दुघर्टना होती है तो आग के फैलाव को रोकने के लिए प्रभाग में कंट्रोल रूम पर सूचना उपलब्ध कराएं। इसके लिए अधिकारियों ने कई अन्य अधिकारियों के सीयूजी नंबर भी सार्वजनिक किए। वहीं लगी आग को कैसे बुझाया जाए इसका भी व्यावहारिक प्रशिक्षण करवाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...