औरंगाबाद, जनवरी 4 -- अनुमंडल अग्निशमालय, दाउदनगर के तत्वावधान में विभिन्न गांवों और वार्डों में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल के माध्यम से आम लोगों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, प्राथमिक सावधानियों तथा अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की व्यावहारिक जानकारी दी गई। दाउदनगर थाना क्षेत्र के अंकोढ़ा पंचायत के वार्ड संख्या-6 तथा पटेल नगर के वार्ड संख्या-7 में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। गोह थाना क्षेत्र के नगाईन गांव के वार्ड संख्या-9 में भी मॉक ड्रिल कर आग बुझाने की प्रक्रिया को मौके पर प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच अग्नि सुरक्षा से संबंधित पंपलेट का वितरण भी किया गया। राम अखिलेश सिंह, राजन कुमार साह तथा अग्निक महेश यादव की सक्रिय भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.