बुलंदशहर, मई 7 -- नरौरा। आज शाम करीब सात बजे सायरन बजने के साथ ही क्षेत्र में ब्लैक आउट हो जाएगा। पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की तल्खियां तेज हो गई हैं। युद्ध की आशंका के मद्देनजर गृह मंत्रालय के निर्देश पर देश के सिविल डिफेंस यूनिटों में अभ्यास के निर्देश मिले हैं। जनपद बुलंदशहर के नरौरा परमाणु विद्युत केंद्र के कारण फर्स्ट कैटेगरी की सिविल डिफेंस की स्थापित यूनिट में भी बुधवार को होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को सिविल डिफेंस नरौरा से स्वयंसेवकों की तैयारी के लिए निर्देश पहुंचे तो मॉक ड्रिल की तैयारी शुरू हो गई। सिविल डिफेंस उप नियंत्रक अनुराधा सिंह ने बताया कि बुधवार को शाम 7 बजे से ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का अभ्यास किया जाएगा। जिलाधिकारी और नियंत्रक नागरिक सुरक्षा ने लो...