हाजीपुर, फरवरी 13 -- हाजीपुर। निज संवाददाता स्थानीय कोनहाराघाट पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अग्निशमन दल की संयुक्त टीम ने मॉक ड्रिल के जरिये बरसात के दिनों में संभावित बाढ़ से बचाव की जानकारी साझा की। लोगों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस संयुक्त अभ्यास में विभिन्न आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने भाग लेते हुए आपात स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई की तैयारियों का प्रदर्शन किया। मॉकड्रिल में एनडीआरए बिहटा के संजीव कुमार की उपस्थिति में डाइव-ड्राइव एक्सरसाइज के माध्यम से डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने की तकनीक का लाइव प्रदर्शन किया गया। रस्सी एवं पोर्टेबल स्ट्रेचर की सहायता से घायल एवं अशक्त व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की प्रक्रिया का भी व्यवहारिक डेम...