विकासनगर, फरवरी 6 -- शुक्रवार को जंगल में आग की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत हरकत में आईं। आग को नियंत्रित करने के लिए ब्लोअर, वाटर कैनन, फायर बीटर और अन्य उपकरणों का उपयोग करती दिखीं। साथ ही ड्रोन और अन्य निगरानी उपकरणों का उपयोग कर यह देखा गया कि आग किस दिशा में फैल रही है और किन क्षेत्रों में तत्काल राहत पहुंचाने की आवश्यकता है। वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए कालसी वन प्रभाग की टिमली रेंज में मॉक ड्रिल के दौरान ये काल्पनिक स्थिति तैयार की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...