देवघर, जुलाई 18 -- मधुपुर। मधुस्थली विद्यापीठ परिसर में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के बीच अग्निशमन टीम द्वारा आग से बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान अग्निशमन पदाधिकारी कोलेश्वर पासवान ने कहा कि अगर आग लग जाए तो बच्चे घबराएं नहीं बल्कि उसे बुझाने का प्रयास करें। आग लगने वाली जगह में मिट्टी व बालू देकर आग को बुझा सकते हैं। सभी विद्यालयों में आग नियंत्रण यंत्र लगाना जरूरी है। अधिकांश विद्यालय में आग नियंत्रण यंत्र उपलब्ध है। बच्चे उसका भी उपयोग कर आग पर काबू पा सकते हैं। इस दौरान मॉकड्रिल के माध्यम से अग्निशमन यंत्रों को चलाने की विधि बताया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.