प्रयागराज, जनवरी 2 -- माघ मेला के एक दिन पहले शुक्रवार को मेला पुलिस, एनडीआरएफ और पीएसी की संयुक्त टीम ने सुरक्षा इंतजाम की तैयारी का पूर्वाभ्यास किया। एसपी माघ नीरज कुमार पांडेय के निर्देशन में प्रमुख स्नान घाटों पर आपातकालीन आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल की गई। मॉक ड्रिल में जल पुलिस, एनडीआरएफ व पीएसी की संयुक्त टीम ने जल में किसी भी संभावित आपात स्थिति, विशेषकर नाव संचालन में लापरवाही अथवा सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की स्थिति, राहत और त्वरित बचाव का अभ्यास किया। नाव पलटने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद सीपीआर व प्राथमिक उपचार आदि का भी अभ्यास किया गया। एसपी नीरज पांडेय ने बताया कि माघ मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेला क्षेत्र से लेकर स्नान घाटों व जल में भी टीमों की तैनाती रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.