अलीगढ़, दिसम्बर 5 -- हैलो कमांड, हैलो...एक एयरबस (फ्लाइट नंबर- एके 1208) को अमृतसर से दिल्ली जाते वक्त आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है ओवर... विमान में करीब डेढ़ सौ यात्री सवार हैं ओवर...उनकी मांग है कि छत्तीसगढ़ म बंद आतंकियों को रिहा किया जाए ओवर...नोट किया। यह सुनते ही शुक्रवार को अलीगढ़ एयरपोर्ट पर पुलिस-प्रशासन, एसएसएफ, एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स, फायर ब्रिगेड का अमला अलर्ट हो गया। करीब दो घंटे तक चली कार्यवाही के बाद 150 यात्रियों को सुरक्षित विमान से बचाते हुए आतंकियों को सरेंडर करने पर मजबूर किया गया। शुक्रवार को अलीगढ़ एयरपोर्ट पर मुख्यालय के निर्देश पर की गई मॉकड्रिल के दौरान यही नजारा देखने को मिला। पहले तो स्थानीय लोग भी नहीं समझ पाए कि आखिर क्या मामला है। मॉकड्रिल के दौरान दिखाया गया कि विमान में कुछ आतंकवादी यात्री बनकर चढ़े थे...