पीलीभीत, फरवरी 12 -- पीलीभीत। युवती का मैसेज भेजने को लेकर हुई कहासुनी के बाद ग्राम कैचूटांडा में दो समुदाय के युवकों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हुए हैं। मारपीट की सूचना मिलने पर थाना अमरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने घायलों का मेडीकल करवाया। एक ही हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव में अमरिया पुलिस अपनी नजर रखे हुए है। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम कैचूटांडा निवासी मोहम्मद हिफ्जान पुत्र अब्दुल वहीद ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि गांव का ही अरुण मौर्य उसकी रिश्तेदार को मैसेज करता है। उसके मामा ने शाम सात बजे अरुण को फोन करके मैसेज भेजने से मना किया। इस...