मेरठ, फरवरी 9 -- दौराला। ग्राम पंचायत टांडा निवासी एक युवक के मोबाइल पर आए पड़ोसी युवती के मैसेज का विरोध कर शिकायत करना युवक के परिजनों को भारी पड़ गया। युवती के घर पहुंचे युवक, उसकी मां और बहन के साथ युवती के परिजनों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। थाने पहुंचे पीड़ितों ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। थाने पर दी तहरीर में टांडा निवासी महिला बबीता ने बताया कि पड़ोस की एक युवती ने उसके बेटे के मोबाइल पर मैसेज भेजे थे। उसके बेटे ने मोबाइल पर आए मैसेज की जानकारी उसको दी। जानकारी मिलने पर वह बेटे बंटी और पुत्री आकांक्षा को साथ लेकर युवती के घर पहुंची। उसने युवती के परिजनों को जानकारी देते हुए मैसेज भेजने का विरोध किया जिस पर युवती के परिजनों ने तीनों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। तीनों किसी तरह युवती के घर से जान बचाकर भागे। उधर, ...