भदोही, दिसम्बर 6 -- भदोही, संवाददाता। मोबाइल पर आए मैसेज को खोलकर देखना युवक को महंगा पड़ गया। दो बैंक खातों से दो लाख 15 हजार रुपये कट गए। बैंक जाने के बाद रुपयों के कटने की जानकारी हुई। उसके बाद महिला ने सुरियावां थाने में तहरीर देकर मुकदमा कायम कराया। सुरियावां थाना क्षेत्र के कैंडा गांव निवासी दुखना देवी पत्नी स्वर्गीय चुन्नीलाल सरोज ने सुरियावां थाने में शुक्रवार को तहरीर दिया। कहा कि उनका बेटा सूरज सरोज मोबाइल लिए हुआ था,जिस पर गत माह 16 जुलाई को मैसेज आया था। उसे देखने के बाद बेटे के दो खातों से केनरा बैंक से दो लाख 10 हजार तथा यूनियन बैंक के खाते से चार हजार 998 रुपये कट गए। जिसकी शिकायत साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर भी दर्ज कराई थी। बेटे के साथ आनलाइन छल करके रुपया बैंक खातों से निकाल लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक सुरियावां अज्ञा...