प्रयागराज, जनवरी 19 -- साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मुट्ठीगंज निवासी एक दंपती के खाते से दो लाख 88 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित के पास न ही बैंक से कोई संदेश आया और न ही ठगों ने उनसे किसी प्रकार से संपर्क किया। मुट्ठीगंज में बरगद गली निवासी अमरनाथ गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एसबीआई शाखा मुट्ठीगंज में उनका और पत्नी कमला देवी का संयुक्त बैंक खाता है। आरोप है कि बिना किसी ओटीपी के उनके बैंक खाते से दो बार में दो लाख 88 हजार रुपये निकाल लिए गए। बैंक से भी पैसे निकाले जाने का कोई संदेश नहीं आया। उन्हें मामले की जानकारी तब हुई जब वह पासबुक अपडेट कराने बैंक गए। साइबर ठगी की जानकारी होने पर उन्होंने साइबर अपराध पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी मुट्ठीगंज अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ...