छपरा, फरवरी 14 -- शादी से ग्यारह दिन पहले उजड़ गया सपना 21 को तिलक, 24 को होनी थी शादी, शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदलीं फोटो - 22 - ट्रेन हादसे में मौत के बाद मढ़ौरा के धेनुकी में बेसुध पड़ा राहुल का परिवार मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा प्रखंड के धेनुकी गांव का एक घर, जहां कुछ ही दिनों बाद शहनाई गूंजने वाली थी, वहां अब चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा है। कर्नाटक के मैसूर के पास स्थित बेलागुला स्टेशन के समीप शुक्रवार की शाम हुए एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में धेनुकी निवासी अनुज साह के 25 वर्षीय पुत्र राहुल की मौत हो गई। राहुल की शादी 24 फरवरी को तय थी। 21 फरवरी को तिलकोत्सव होना था और 18 फरवरी को अष्टयाम की तैयारी पूरी कर ली गई थी। गड़खा के एक विवाह भवन की बुकिंग हो चुकी थी। घर में मेहमानों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो चुका था। महिलाओं के हाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.