गया, दिसम्बर 1 -- विष्णुनगरी में सिर्फ पितृपक्ष मेले में ही नहीं सालों भर तीर्थयात्री पिंडदान करने आते हैं। इस वक्त भी प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पितरों के लिए गयाश्राद्ध कर रहे हैं। लेकिन, व्यवस्था सालों भर अच्छी नहीं रहती है। मुख्य रूप से साफ-सफाई पर जिला या नगर निगम प्रशासन का ध्यान नहीं रहता है। खासकर सबसे महत्वपूर्ण फल्गु नदी की। रबर डैम के बाद से फल्गु में पानी रह रहा है। लेकिन, सफाई की कमी है। इस वक्त फल्गु के प्रमुख घाटों किनारे फल्गु में गंदगी है। पानी पर गंदगी तैर रही है। काई जमा है। सफाई नहीं होने से धीरे-धीरे फल्गु मैली होती जा रही है। स्थिति यही रही तो फल्गु की स्थिति एक बार फिर दयनीय हो जाएगी। रबर डैम घाट से श्मशान घाट तक किनारे पानी में गंदगी और काई विष्णुपद श्मशान घाट से लेकर रबर डैम तक पिंडदानी पिंडदान कर रहे हैं। श्मशान घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.