महाराजगंज, जनवरी 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम शहरवासियों को घर का कूड़ा फेकने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। नगर पालिका का वाहन घर-घर पहुंचेगा। इतना ही नहीं मैरेज हाल व नर्सिंग होम मालिकों को हर साल लाइसेंस शुल्क देना पड़ेगा। इसके लिए नपा बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हो गया है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक का शुभारंभ प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ यादव ने पूर्व कार्रवाई की पुष्टि पढ़कर सुनाया। बिस्मिलनगर के सभासद लालजी गुप्ता ने कहा कि शहर के स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए कूड़ा का सही समय पर प्रबंधन करना जरूरी है। इसके लिए घर-घर कूड़ा वाहन पहुंचना जरूरी है। उन्होंने शहर में घर-घर कूड़ा उठान करने के लिए मानक के अनुसार कूड़ा वाहन की खरीददारी करने का प्रस्ताव दिया। सदन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.