फरीदाबाद, नवम्बर 26 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पद्म भूषण सम्मानित प्रसिद्ध मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने हरियाणा सरकार की पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि डिजिटल रजिस्ट्री व्यवस्था ने आम नागरिकों के लिए पूरी प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और तेज बना दिया है। बुधवार को उन्होंने ग्रीन फील्ड, सेक्टर-46 में अपनी प्रॉपर्टी की ऑनलाइन रजिस्ट्री संपन्न कराई। मैरी कॉम ने बताया कि नई प्रणाली की वजह से अब लोगों को तहसील कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते। सभी दस्तावेज़ों का सत्यापन ऑनलाइन होने से समय और श्रम की बचत होती है। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रक्रिया से रजिस्ट्री कार्य में पारदर्शिता बढ़ी है और लोग कम समय में विश्वसनीय सेवा प्राप्त कर पा रहे हैं। उन्होंने सरकार की इस पहल को प्रशासनिक सुधारों की दिशा में ...