नई दिल्ली, फरवरी 2 -- ओलंपिक मेडलिस्ट और चर्चित महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने हाल ही में अपने पूर्व पति को लेकर की गई अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। मैरी कॉम ने रविवार को पोस्ट किए गए एक इंस्टाग्राम वीडियो में कहा कि टॉक शो में उनकी टिप्पणियों को गलत समझा गया और वे बातें बहुत ज़्यादा भावनात्मक क्षणों में कही गई थीं। मैरी ने वीडियो में कहा, 'मैं माफ़ी मांगना चाहती हूं। मेरे बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर बहुत से लोग भ्रम का शिकार हो गए।' उन्होंने कहा, 'मैं सभी से खासकर पुरुष समुदाय से, जो मेरी टिप्प्णी से दुखी या निराश हुए, दिल से माफ़ी मांगती हूं। मेरा बयान कभी भी सभी पुरुषों को निशाने पर लेने के लिए नहीं था, न ही इसका मकसद किसी व्यक्ति का अपमान करना या उसे नीचा दिखाना था।' छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम ने बताया कि...