नई दिल्ली, जनवरी 15 -- छह बार की विश्व विजेता और लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेता मैरी कॉम हाल ही में अपने पूर्व पति को लेकर दिये गए बयान की वजह से काफी चर्चा में हैं। दिग्गज मुक्केबाज मैरी कॉम ने एक शो में पूर्व पति करुंग ओन्खोलर कॉम (ऑनलर) पर करोड़ों रुपये की ठगी, उनकी कमाई से धोखाधड़ी, उनके नाम पर लोन लेने, संपत्ति गिरवी रखने और बिना सहमति के पैसे ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है। मैरी कॉम ने यहां तक कहा कि ऑनलर ने कभी एक पैसा भी नहीं कमाया और उनकी मेहनत की कमाई पर जिए। मैरी कॉम के इन आरोपों पर करुंग ओन्खोलर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। करुंग ओन्खोलर कॉम ने मैरी कॉम के आरोपों को गलत बताया है और इनमें से किसी भी दावे को साबित करने का चैलेंज दिया। एचटी सिटी से बातचीत में ऑनलर ने कहा, '' लगभग 20 साल की शादी के दौरान मैंने हर तरीके से उसक...