अलीगढ़, फरवरी 24 -- मडराक, संवादाता। थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित एक मैरिज होम आयोजित शादी समारोह से शातिर चोरों ने दो लाख की नगदी व आभूषणों का बैग पार कर दिया। इस मामल में पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शातिर चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। थाने में दर्ज कराए मुकदम में पीड़ित पंकज कुमार सिंह पुत्र विनय कुमार सिंह ने कहा है कि आगरा रोड स्थित ली ग्रैंड फार्म में 21 फरवरी को आयोजित शादी समारोह में वह परिवार के साथ आए थे। रात करीब 11 बजे उनकी मां शैलवाला पत्नी विनय कुमार निवासी शताब्दी नगर अलीगढ़ के ऊपर कुछ ज्वलनशील पदार्थ का प्रयोग किया गया, जिसकी वजह से असहनीय पीड़ा हुई। इसके चलते हम सभी लोग उनकी देखभाल में लग गए। इसी बीच मौका देख दो लोग एक बच्चा और एक युवक मैरिज होम में घुस आए। इस दौरान चोरों ने बैग पार कर दिया जिसमें दो...