मोतिहारी, मई 17 -- छौड़ादानो,निसं।प्रखंड मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मैरिज हॉल के कमरा नम्बर एक सौ तीन में एक युवती ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। अट्ठारह वर्षीया मृतका छौड़ादानो थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। वह प्रखंड मुख्यालय स्थित कौशल विकास केंद्र में कंप्यूटर का प्रशिक्षण लेने आती थी। शुक्रवार को दिन में बारह बजे के लगभग वह एक लड़के के साथ मैरिज हॉल का 103 नम्बर रुम बुक कर ठहरी थी। लड़का भेलवा पंचायत के बुदुवाहां वार्ड नम्बर छह निवासी कामेश्वर महतो का बीस वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार है। उसी के आधार कार्ड पर कमरा नंबर एक सौ तीन बुक कराया गया था। लड़की के चचेरे भाई ने बताया कि उसके किसी मित्र ने दूरभाष पर उसे बताया कि उसकी बहन किसी लड़के के साथ मैरिज हॉल में प्रवेश कर रही है। सूचना मिलते ही वह आनन-फानन में मैरिज हॉल...