प्रयागराज, नवम्बर 17 -- 40वीं अखिल भारतीय प्राइज मनी इंदिरा मैराथन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोमवार शाम छह बजे तक 213 धावक-धाविकाओं की प्रविष्टि प्राप्त हुई है। सेना के बुगाथा श्रीनू ने भी 19 नवंबर को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के इंट्री कराई। इंदिरा मैराथन 2023 के पुरुष वर्ग में सेना (पुणे) के बुगाथा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। दो साल पूर्व प्रतियोगिता के महिला वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली प्रयागराज की शिप्रा कुमारी भी 19 नवंबर को दौड़ेंगी। दो साल पहले महिला वर्ग में पहले स्थान पर रहीं सीआईएसएफ में तैनात हरियाणा की रीनू ने भी पिछले दिनों इस साल दौड़ में भाग लेने के लिए फॉर्म लिया। मैराथन के आयोजकों का कहना है कि पुणे और हैदराबाद से सेना के धावक भाग लेने आएंगे। मैराथन में भाग लेने के लिए सोमवार शाम छह बजे तक पुरुष और...