सीतापुर, जनवरी 25 -- सीतापुर, संवाददाता। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार सुबह आठ बजे उप्र व मतदाता दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया। जिसका शुभारम्भ प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी, संजीव कुमार सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई। इसके तत्पश्चात सुबह नौ बजे साइकिल रेस का शुभारम्भ प्रदीप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष, संजय मिश्रा, जिलाध्यक्ष व अब्दुल कय्यूम अंसारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया। मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान नैमिष कुमार, द्वितीय स्थान पुष्पेन्द्र यादव व तृतीय स्थान सूरज ने हासिल किया। पुरुष ओपन वर्ग साइकिल रेस में प्रथम स्थान पर गुफरान रहे। द्वितीय पर रमाकान्त व तृतीय स्थान पर शिवम राजपूत रहे। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार नितिन, अनुभव व आयुष को मिला। वहीं महिला ओपन वर...