मुरादाबाद, दिसम्बर 1 -- मुरादाबाद। विल्सोनिया कॉलेज की ओर से सीनियर स्पोर्ट्स डे का आयोजन सोनकपुर स्टेडियम में किया गया। मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स ऑफिसर सुनील कुमार ने मार्च पास्ट व सलामी ली। इसके बाद स्पोर्ट्स ऑफिसर, विद्यालय के प्रबंधक डॉ. आशीष संतराम, विल्सोनिया स्कॉलर्स होम की प्रधानाचार्या श्वेतांगना संतराम, विल्सोनिया कॉलेज की प्रधानाचार्या संगीता रेविस ने गुब्बारे उड़ाकर व संबोधन के जरिये विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद की भूमिका पर प्रकाश डाला। मैराथन में कृष्व मिश्रा प्रथम, शॉर्ट पुट में हम्माद, शरिफुल, युसुफ विजयी रहे। गर्ल्स में मदीहा, जकिया प्रथम रहीं। लंबी कूद में सार्थक, शरिफुल ने बाजी मारी। इसी तरह गर्ल्स में आयना खान कैरोलिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिस्क थ्रो में आतिफ मलिक, अम्मार, तकी प्रथम रहे। गर्ल्स में मद...