कौशाम्बी, अक्टूबर 6 -- मंझनपुर, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान एवं नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन अभियान अंतर्गत सोमवार को न्याय पंचायत फरीदनपुर में महिला मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ में 22 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। मिशन शक्ति अभियान अन्तर्गत आयोजित मैराथन में प्रतिभाग करने वाली बालिकाओं में प्रथम स्थान खूशबू, द्वितीय स्थान रूपा देवी एवं तृतीय स्थान मोनिका देवी ने प्राप्त किया। ग्राम प्रधान एवं प्रधानाचार्य उच्च प्राथमिक विद्यालय फरीदनपुर ने विजेता महिला खिलाड़ियों को मेड़ल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी अजय कुमार साहू, अरिमर्दन सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, रविन्द कुमार निगम, सुमित्रा देवी, बुधराम, नीमा देवी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.