सीवान, दिसम्बर 8 -- मैरवा, एक संवाददाता। प्रखंड के चार केंद्र पर बुनियादी साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। महादलित, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के 540 नवसाक्षर महिलाओ ने भाग लिया है। जिसमें 15-45 आयु वर्ग की महिलाओं ने पढ़ना, लिखना और गणित के कार्यात्मक ज्ञान का आकलन कराने के लिए उत्साह से भाग लिया परीक्षा नियंत्रक अनवर हुसैन अंसारी,रफीक अंसारी के देखरेख में परीक्षा में सम्पन्न कराया गया।अक्षर आंचल योजना के तहत नवसाक्षर महिलाओ के लिए महापरीक्षा आदर्श मध्य विद्यालय,मध्य विद्यालय बड़गांव, मध्य विधालय सेमरा,मध्य विद्यालय बड़कामाझा में महापरीक्षा आयोजित किया गया। महापरीक्षा सुबह 10 बजे से संध्या 4 बजे तक चला है। जिसमे महादलित से 270, दलित से 29 और अल्पसंख्यक से 239 नवसाक्षर महिलाओ ने परीक्षा दिया। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी धीरेन्द्र ...