सीवान, मार्च 17 -- मैरवा, एक संवाददाता। नगर के सोसाईटी कंपलेक्स के समीप शुक्रवार को पुलिस ने डीजे जब्त किया है। पुलिस ने डीजे संचालक पर एफआईआर की है। पुलिस को देखकर डीजे पर डांस कर रहे युवक मौके से फरार हो गये। थाने के पुअनि के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, थाने के पुअनि सुरेन्द्र पासवान मझौली रोड़ में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान डीजे पर दस से पंद्रह लोगों को डीजे के गाने पर डांस करते हुए देखा। पुलिस के द्वारा मना करने के बाद भी डीजे पर डांस कर रहे युवक नहीं माने। इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। पुलिस बल के वाहन पर पीछे से किसी युवक के द्वारा पत्थर फेंके जाने की बात भी बताई जा रही है। पुलिस के कार्रवाई के बाद युवक मौके से फरार हो गये। पुलिस ने डीजे और अन्य सामान को जब्त कर लिया। इस संबंध में थाने में ...