सीवान, फरवरी 13 -- मैरवा, एक संवादददाता। नगर पंचायत में सम्राट अशोक भवन बनाने को लेकर बहुचक मोहल्ले में जमीन चिन्हित कर ली गई है। जमीन के एनओसी लेने की प्रकिया अंतिम चरण में है। जमीन की एनओसी मिलने के बाद राशि मुहैया कराने को लेकर विभाग को पत्र भेजा जा सकता है। पूर्व में भूमि के अभाव में अशोक भवन निर्माण के लिए मिली राशि विभाग में वापस लौट गई थी। लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से सम्राट अशोक भवन का निर्माण होना है। जानकारी के अनुसार, सम्राट अशोक भवन को लेकर नगर पंचायत इसकी प्रकिया को अपने निर्णायक चरण में पहुंचा रहा है। नगर पंचायत में लगभग डेढ करोड़ रुपये की लागत से सम्राट अशोक भवन का निर्माण होना है। इस भवन करीब 500 से अधिक लोगों की क्षमता, वेटिंग रूम व आधुनिक मंच जैसी सुविधाएं बहाल की जायेंगी। इस भवन में चहारदीवारी, जलापूर्ति, बिजली, शौचालय और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.