सीवान, सितम्बर 16 -- मैरवा/सीवान, हिटी। स्थानीय रूट के मैरवा-बनकटा स्टेशनों के बीच नवका टोला गांव के समीप आनंद विहार टर्मिनस से चलकर नाहरलुगान तक जाने वाली ट्रेन नंबर 22412 अरुणांचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से सोमवार की सुबह बेतिया के दो युवकों की मौत हो गयी। दोनों युवकों का शव क्षत- विक्षत हालात में मिला है। बाद में, इनकी पहचान बेतिया जिले के नौतन थाना क्षेत्र के खैरा टोला निवासी राजेन्द्र चौधरी का 21 वर्षीय पुत्र नीरज चौधरी व नगीना चौधरी का 23 वर्षीय पुत्र साहिल चौधरी है। वहीं, मौके पर पहुंची मैरवा थाने की पुलिस व आरपीएफ शव को ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजी। बताया गया है कि ग्रामीणों ने सुबह मैरवा-बनकटा रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक के बीच दो युवकों का शव देखा। दोनों युवक के शरीर पर टी-शर्ट और पैंट था। घटना के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.