सीवान, फरवरी 10 -- मैरवा। बिजली कंपनी के द्वारा चलाए गए सघन छापेमारी अभियान में 18 उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया। लक्ष्मीपुर,छोटका माझा मिसकरहि, लंगड़पूरा सहित अन्य मुहल्ले में कार्रवाई हुई है।इन सभी के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पावर सब स्टेशन क्षेत्र के 18 उपभोगताओं पर कंपनी ने लगभग 3 लाख रुपये का फाइन किया है। बिजली कंपनी के एसडीओ नेहाल श्रीवास्तव और जेईई हामिद अंसारी के नेतृत्व में गठित टीम के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी बिजली चोरी को लेकर कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...