सीवान, जनवरी 9 -- मैरवा, एक संवाददाता। प्रखंड के मौजा मुड़ियारी में प्रस्तावित पावर ग्रिड के निर्माण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस क्रम में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने दो दिन पूर्व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ चिन्हित भूमि का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पावर ग्रिड निर्माण से जुड़े तकनीकी, प्रशासनिक एवं भूमि संबंधी सभी पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के बाद कहा कि मुड़ियारी में चयनित भूमि पावर ग्रिड स्थापना के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि यह परियोजना क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी। पावर ग्रि...