सीवान, दिसम्बर 1 -- मैरवा, एक संवाददाता। बाजार में नो एंट्री का पालन कराने के लिए पुलिस प्रसाशन गंभीर हो गया है। सभी एंट्री प्वाइंट पर प्रशासन के द्वारा पुलिस बल को तैनात किया जा रहा है। भारी वाहन जैसे ट्रक, ट्रेलर, बस,पिकप , हाइवा, जेसीबी मालवाहक निर्धारित समय से पहले बाजार में प्रवेश पर रोका जा रहा है।जाम की समस्या से निपटने और नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। रविवार को नो एंट्री का पहला दिन था। जिससे एक दो ट्रक और हाइवा वाहनो का प्रवेश हो रहे थे। प्रबंधित चौक गुठनी मोड़, स्टेशन रोड पुरानी सब्जीमंडी और धरनी छापर चेकपोस्ट पर पुलिस बल की तैनाती कर दिया है.वही पुलिस बल भारी वहानो के चालको को नो एंट्री का पाठ पढ़ाते हुए देखे गये। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा की नो एंट्री का पालन नही करने वालो पर जुर्माना करते हुए कानूनी कारवा...