सीवान, दिसम्बर 6 -- मैरवा। नगर में अतिक्रमण कि कार्रवाई के दूसरे दिन दुबारा अतिक्रमण करने वाले से जुर्माना वसूला गया। मझौली चौक से स्टेशन रोड तक लगायी गयी पीली पट्टी के आगे दुकान लगाने वाले पांच दुकानदारो से जुर्माना 10200 वसूला गया। नगर पंचायत के द्वारा कार्रवाई के बाद दुकानदार सरकारी नाला के पीछे दुकान को ले जाने लगे। वही मझौली चौक से स्टेशन रोड में आने जाने वाले लोग जाम से राहत महसूस कर रहे थे। नगर पंचायत की ईओ नेहा रानी ने कहा की यह अभियान आगे भी नगर में जारी रहेगा। नियम का उलंघन करने वालो पर पहले जुर्माना किया जा रहा है। बाद में कानूनी कार्रवाई होगी। दूसरे दिन मझौली चौक से गुठनी मोड़ तक अतिक्रमण हटाया गया। सुबह 11 बजे से मझौली चौक से शिवपुर मठिया नहर पुल तक सीओ राहुल कुमार और ईओ नेहा कुमारी के देखरेख में अतिक्रमण हटाया गया है।दुकान के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.