सीवान, फरवरी 14 -- मैरवा, एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में झरही नदी के किनारे शवदाहगृह बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर मैरवा धाम के समीप झरही नदी के किनारे स्थान चिन्हित किया गया है। शवदाहगृह बनने से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सुगम और व्यवस्थित हो सकेगी। जमीन के एनओसी को लेकर अंचल कार्यालय से भूमि के सर्वे को लेकर नपं अध्यक्ष ने सीओ कार्यालय से संपर्क किया है। पूर्व से नगर पंचायत के लोग झरही नदी के किनारे दाह संस्कार करते है। हालाकिं यहां कोई शेड और अन्य सुविधा मुहैया नहीं हो सकी है। अब शवदाहगृह बनने से लोगों को अंतिम संस्कार करने में सहूलियत होगी। शेड के बीच दाह संस्कार होने से मानसून या खराब मौसम के दौरान आने वाली समस्याओं को भी खत्म किया जा सकता है। शेड होने से अंतिम संस्कार में बाधा नहीं होगी।संस्कार में उपयोग होने वाली ल...